



बेमेतरा विधानसभा के बेरला मण्डल व ग्रामीण मण्डल के बूथों में आज दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल जी ने 14 गांव में जनसपंर्क किया। चुनावी दौरा करते हुए सांसद विजय बघेल ने सबसे पहले सुबह 10 बजे ग्राम खिसोरा
पहुंचे। यहाँ से ग्राम परपोड़ा,मोहभठ्ठा, गनियारी, ग्राम खम्हरिया, सिंधौरी, निनवा, बैजलपुर, खिलोररा, अमोरा, मटका, जिया, कुसमी गांव में जन चौपाल लगाए। जहाँ सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।
बूथ अध्यक्ष सहिंत बूथ की समिति के सदस्य बूथ में निवासरत भाजपा के पूरे नेतागण ग्रामवासियों के साथ बैठक कर भाजपा के पक्ष में मत देने का आग्रह कर अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार बनाने नारा लगाए। ग्रामीणों में सांसद विजय बघेल को लेकर काफी उत्साह और उमंग रहा। लोग उनसे मिलने भारी दोपहरी सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। इस दौरान सांसद विजय सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने जनता से आशीर्वाद लिया और विजय बघेल की जीत के लिए समर्थन मांगा। इसके पश्चात इसी तरह 3.30 बजे से बेमेतरा ग्रामीण मण्डल के ग्राम निनवा बैजलपुर खिलौरा अमोरा मटका जिया कुसमी बूथ में भी बूथ अध्यक्ष व सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ग्रामवासियों के साथ बैठक किए। गांव गांव में सभा लेकर आशीर्वाद समर्थन माँगा।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी विधायक दीपेश साहू लोकसभा चुनाव के संयोजक पूर्व विधायक अवधेश चंदेल प्रदेश,वरिष्ठ नेता दीपक ताराचंद साहू ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा विधानसभा चुनाव के संयोजक व जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा बेरला मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष छोटेलाल साहू एवं विधानसभा में निवासरत समस्त पदाधिकारी नेतागण उपस्थित रहें। जानकारी लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा बेमेतरा के मीडिया प्रभारी व जिला भाजपा कार्यालय मंत्री विकास तंबोली ने दिया।
इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह परिवर्तन की बेला है। देश को विश्व शिखर पर पहुंचाने के लिए मोदी जी ने पूरा मेहनत लगाए है। भाजपा पार्टी जो कहता है वो कर के दिखाता है। किसान भाइयों से लेकर दाई दीदी के सम्मान में महतारी वंदन योजना शुरू किए। वही कांग्रेस जो कहता है वह करता ही नहीं है। शराब बंदी करेंगे बोले और 5 साल जम के शराब बेचे है। प्रदेश की दुर्गति कर दिए। जिस तरह से विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाए है, वैसे ही इस लोकसभा चुनाव में भी एक बार फिर से मोदी की सरकार बनानी है। इस लिए कमल फूल में सब को बटन दबाना है। यह चुनाव नहीं एक महायज्ञ है। जिसमे हम सब को बटन दबाकर आहुति जैसे यज्ञ में डालते है वैसे ही इस चुनाव के महा यज्ञ में कमल फूल छाप में बटन दबाकर आहुति देना है।
भाजपा में प्रवेश किए कई लोग
गांव-गांव में चल रहा है। जन चौपाल सभा में सांसद विजय बघेल ने उद्बोधन से लोगों को प्रेरित किया, वहीं मोदी जी के विकास कार्यों को बताया। इस दौरान विभिन्न गांव में कई लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। सांसद ने में भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया और पुष्प भेंट करके और भाजपा का गमछा पहनकर कर सभी को भाजपा में प्रवेश दिलाया। निनवा गांव में आयोजित सभा में ग्राम डगनिया के सरपंच मदन लाल वर्मा, राजा यादव, विष्णु निर्मकर, इंदिरा यादव परमिला सेन ने भाजपा प्रवेश किया। इससे पहले ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित सभा मे संतोष पांडे ने भाजपा प्रवेश किया।