छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटनराज का सामाजिक चुनाव हुआ। जिसमें राजप्रधान के पद पर श्री युगल किशोर आडिल नवनियुक्त हुए है,जीत के बाद सभी नवयुक्त पदाधिकारियों ने आज सोमवार को सबसे पहले दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी से मिलकर आशीर्वाद लेने निज निवास सेक्टर-5 भिलाई पहुंचे। सभी पदाधिकारियों ने सांसद जी से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर सांसद जी ने सभी को मिठाई खिलाकर सबका मुंह मीठा करके सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। समाज की बागडोर युवा हाथों में है यह बहुत अच्छी बात है। समाज को मजबूत कर सही दिशा में ले जाए। युवाओं को समाज से जोड़कर रखे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करें और हम सबका साथ आशीर्वाद आप सब के साथ है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से
राकेश आडिल, आशीष बंछोर, लुकेश वर्मा, मोहिनी जवाहर नायक, संदीप वर्मा, मनीष वर्मा, निक्कू वर्मा, विपिन बंछोर, सोमन वर्मा, लोकेश वर्मा, मुकेश वर्मा सहित आदि लोग शामिल रहे।







