पाटन से 3 किलोमीटर बसे ग्राम देमार में नकली दूध और पनीर बनाये जाने की आशंका , खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी करके बड़े पैमाने पर दूध, पनीर, दूध पाउडर, यूरिया, कैमिकल और आयल किया जब्त खाद्य अधिकारी का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग के फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार रात सूचना मिली थी कि पाटन के देमार गांव में नकली दूध और पनीर बनाया जा रहा है। इस आधार पर उन्होंने पाटन पुलिस की मदद से देर रात से छापेमारी की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक कार्रवाई होती रही ।कार्रवाई के दौरान पाटन के नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल ले लिया है। सैंपल फेल हुआ तो यूनिट संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य विभाग की टीम ने पूरे स्टोर रूम को सील कर दिया है







