नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं जिला प्रशासन राजनादगांव के तत्वाधान में डोंगरगाव मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी ब्लॉक में विभिन्न ग्रामों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें मतदाता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता नारा लेखन चित्रकला प्रतियोगिता,मतदाता शपथ लेकर सब प्रतिशत अपने मतों का उपयोग करने का शपथ ले रहे हैं। 
इस कार्यक्रम को जिला प्रशासन राजनंदगांव एवं नेहरू युवा केंद्र राजनांदगांव जिला युवा अधिकारी नितिन शर्मा के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक धनंजय साहू के नेतृत्व में विभिन्न ग्रामों के अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नव मतदाताओ को पंजीयन के लिए विशेष रूप से मार्गदर्शन एवं स्वयं पंजीकरण का कार्य कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हम स्वतंत्र भारत के नागरिक होते हुए लोकतंत्र का हिस्सा है और अपने मत के दान करते हुए इस लोकतंत्र को मजबूत बना रहे हैं। लेकिन आज भी समाज में कई अफवाह और भ्रमित कर रहे है और मतदाताओं को लालच देकर प्रभावित कर रहे है उन्हे सचेत करने का प्रयास कर रहे हैं। कई मतदाता ऐसे जो बिना सोचे समझे नोटा का बटन दबा देते है,या घर में रहकर वोट देने नही जाते उन्हे अपने वोट का महत्व बताकर जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। नव विवाहित मतदाताओं के नया पंजीयन,पता का परिवर्तन,किसी भी प्रकार की वोटर आईडी में त्रुटि में समस्या के समाधान के लिए ग्राम के चयनित बीएलओ तक लेजाकर उनके समस्या का निराकरण किया जा रहा है। जिले में शत प्रतिशत मतदान हो इस उद्देश्य से स्विप समिति का गठन कर जिले में तेजी से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चला रहे है। जिसमें जिला प्रशासन राजनादगांव को नेहरू युवा संगठन भी अपना सत प्रतिशत सहयोग प्रदान कर रहे हैं जिसमे 10 स्वयं सेवकों के द्वारा पूरे ब्लॉक स्तर पर मतदाता जागरूकता के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जो काफी प्रभावी साबित हो रहा है। जिसमें ज्योति वर्मा,पेनुका साहू,ओमप्रकाश कामड़े,ओम उपाध्याय,सुमन क्रिसने,नम्रता कुंजाम,मनोज साहू,गणेश साहू,पुरषोत्तम पोंगरे,दिलीप भंडारी,सुनील मर्रापी,कोमलदास साहू एवं अन्य साथियों की टीम पूरे तत्परता के साथ कार्य कर रहे है। उक्त जानकारी धनंजय साहू राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक ने दी है।







