गुण्डरदेही/ ग्राम पंचायत अर्जूनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ महतारी की वन्दना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्य क्रम की शुभारंभ किया गया। प्रथम चरण कार्य क्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद थे, अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा ने किया, विशेष अतिथि सरपंच करुणा साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष भानुमति साहू, विधायक प्रतिनिधि तरुण पारकर, ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज साहू, ब्लॉक महामंत्री मोंटे चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, मीडिया प्रभारी सागर साहू थे। स्वागत भाषण में सरपंच करुणा साहू ने विधायक के समक्ष अपनी मांगे रखी, स्कूल के बच्चे द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई।दूसरे चरण में खेल कूद प्रतियोगिता एवम महिलाओं की सम्मान किया गया, मटका फोड़ में प्रथम स्थान धनेश्वरी साहू, दूसरा तुलेश्वरी साहू, कुर्सी दौड़ में प्रथम तुलेश्वरी साहू, द्वितीय ललिता रात्रे, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में प्रथम धनेश्वरी साहू, द्वितीय सपना चेलक, तृतीय रेणुका साहू, जलेबी दौड़ में प्रथम दीपिका साहू, द्वितीय मंजू साहू, तृतीय तुलेश्वरी साहू, सुई धागा में प्रथम पदमनी बाई, द्वितीय दीपिका साहू, गोली चम्मच में प्रथम सपना चेलक, द्वितीय तुलेश्वरी साहू ने प्राप्त किया। दूसरे चरण में पुरस्कार एवम महिलाओं की सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य निर्मला हेमन्त साहू थे, अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधी थानसिंह मंडावी ने किया, विशेष अतिथि उपसरपंच अंजू राम ठाकुर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष हेमन्त साहू, बिहान समूह भाठा गांव कलस्टर प्रभारी हेमा साहू, युवा सामाजिक कार्यकर्ता हीरा लाल ठाकुर, पूर्व सरपंच घनाराम साहू, थे।
सांसद प्रतिनिधि मंडावी ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत बटन दबाकर महिलाओं के खाते में एक हजार रूपए डाले गए, महिलाओं को सशक्त एवम आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से छ. ग. सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के खाते में प्रथम किस्त के रूप में एक एक हजार रुपए की राशि का अंतरण किया गया । महिला सम्मेलन के अवसर पर विशेष रूप से सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र हिरवानी, पूर्व उपसरपंच भरत साहू, पूनमचंद साहू, भुवन साहु, पंचायत सचिव आशीष शुक्ला, सतानद हिरवानी, एच. आर. मंडावी, छम्मन साहू, देवकुमार साहू, रेणुका साहू, बिंदेश्वरी साहू, उर्मिला साहू, चंद्रिका साहू, उपेश्वरी साहू, सुशीला साहू, गुलशन साहू, लोमस साहू, ओमप्रकाश साहू, अलखू राम साहू, भूपेन्द्र साहु, योगेश साहू,अरुण मानिकपुरी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।









