*पहन्दा (झ) में न्योता भोज का आयोजन*

[adsforwp id="60"]

*पहन्दा (झ) में न्योता भोज का आयोजन*

दिनांक 7/03/2024 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पहंदा ( झ ) के अंशकालीन स्वीपर के द्वारा अपने बहन स्व. श्रीमती सतरूपा बाई यादव की स्मृति में शासकीय प्राथमिक और पूर्व मध्यमिक शाला पहन्दा ( झ )के बच्चों को न्योता भोजन कराया गया ।
न्योता भोजन में खीर, पूरी, पापड़ , केला और मिठाई का वितरण अतिरिक्त आहार के रूप में किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री के. पी. ठाकुर सर , प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री टेकेंद्र सिंह ठाकुर सर , संकुल समन्वयक श्री जैकी वर्मा , शासकीय प्राथमिक शाला झाड़मोखली के प्रधानपाठक श्रीमान केशव वर्मा जी, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण श्री कुबेर ठाकुर , श्री राजेन्द्र यदु, श्रीमती उमा ठाकुर, और ग्राम पहंदा (झ) के वरिष्ठ नागरिक श्री चरण सिंह ठाकुर और ग्राम कोटवार लक्ष्मीकांत मेश्राम सहित शाला के समस्त शिक्षकगण श्री मुकेश कुमार बंछोर , श्रीमती सुरेखा बंछोर , श्री भरत लाल साहू , सुश्री अल्का वर्मा सहित शाला परिवार के सदस्यगण न्योता भोजन में सम्मिलित होकर न्योता भोजन के कार्यक्रम को सफल बनाया
मध्यान्ह भोजन रसोइया श्रीमती चंपा यादव, श्रीमती अंजुषा यादव, श्रीमती कल्पना यदु तथा श्रीमती रीतू ने अपने निःस्वार्थ सहयोग से इस न्योता भोजन आयोजन को सफल बनाया ।

Leave a Comment