मचांदुर // ग्राम सिर्री के नागरिक महेंद्र यादव, महेश यादव, हेमंत यादव व मनोज यादव द्वारा अपने पिता स्व. मनराखन यादव की स्मृति में “सरस्वती माता मंदिर” निर्माण के लिए संकल्पित हुए थे। जिसे पूर्ण रुप देने के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिर्री के प्रांगण में भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती निर्मला पाटिल, शाला विकास समिति अध्यक्ष चेतन लाल जांगड़े , प्रधान पाठक ग्रामीण तथा स्कूल के शिक्षकगण शामिल हुए।







