देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के द्वारा विगत दिवस ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर एवं तुरतुरिया का भ्रमण कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। देवांगन समाज के लोग स्पेशल बस से सिरपुर एवं तुरतुरिया के भ्रमण के लिए रवाना हुए।

सिरपुर मंदिर परिसर का भ्रमण कर समाज के लोगों ने प्राचीन लक्ष्मण मंदिर, बालेश्वर महादेव मंदिर, सुरंग टीला आदि की पौराणिकता एवं कलात्मकता की प्रशंसा की। इसी तरह घने जंगलों एवं पहाड़ियों के बीच स्थित तुरतुरिया में महर्षि वाल्मीकि आश्रम, लवकुश जन्म स्थली, गोमुख, माता गढ़, बलभद्री नदी आदि स्थलों का दर्शन किये।
सफर के दौरान देवांगन समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने गीत संगीत, शेरो शायरी एवं अंताक्षरी के जरिए बहुत सुंदर माहौल बनाया। भ्रमण के दौरान समिति द्वारा जलपान की अच्छी व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र देवांगन, होमलाल, पर्यटन प्रभारी जुगल किशोर देवांगन, विभिन्न विभागों के प्रभारी हेम कैलाश देवांगन, शांतिलाल देवांगन, श्रवण देवांगन, संतोष देवांगन, राजविक्रम देवांगन, मधुबाला देवांगन, रामकुमार, चैनेश्वर, सतेन्द्र देवांगन, सत्येन्द्र राजापूज्या, सुरेश, रमेश, ओमप्रकाश, चंद्रप्रभा , सरिता, सरोजलता आदि सहित देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के सदस्य गण एवं महिलाएं उपस्थित थे।
मो युसूफ खान ✍????✍????







