पहन्दा (झ) में न्योता भोज का आयोजन , शिक्षिका श्रीमती माया निषाद के द्वारा अपने दादाजी स्व. श्री रामाधिन भक़्त जी की स्मृति में शासकीय प्राथमिक और पूर्व मध्यमिक शाला पहन्दा ( झ )के बच्चों को कराया गया न्योता भोजन

[adsforwp id="60"]

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पहंदा ( झ ) की शिक्षिका श्रीमती माया निषाद के द्वारा अपने दादाजी स्व. श्री रामाधिन भक़्त जी की स्मृति में शासकीय प्राथमिक और पूर्व मध्यमिक शाला पहन्दा ( झ )के बच्चों को न्योता भोजन कराया गया ।
न्योता भोजन में खीर, पूरी, पापड़ , केला और मिठाई का वितरण अतिरिक्त आहार के रूप में किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक श्री के. पी. ठाकुर सर , प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री टेकेंद्र सिंह ठाकुर सर , संकुल समन्वयक श्री जैकी वर्मा , शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण श्री कुबेर ठाकुर , श्री राजेन्द्र यदु, श्रीमती उषा ठाकुर, शिक्षकगण श्री मुकेश कुमार बंछोर , श्रीमती सुरेखा बंछोर , श्री भरत लाल साहू , सुश्री अल्का वर्मा सहित शाला परिवार के सदस्यगण न्योता भोजन में सम्मिलित होकर न्योता भोजन का आनंद उठाया ।
मध्यान्ह भोजन रसोइया श्रीमती चंपा यादव, श्रीमती अंजुषा यादव, श्रीमती कल्पना यदु तथा श्रीमती रीतू ने अपने निःस्वार्थ सहयोग से इस न्योता भोजन आयोजन को सफल बनाया ।

Leave a Comment