आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की राशि का होगा अंतरण, 8 मार्च को डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में होगा राशि का अंतरण

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 29 फरवरी 2024/एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार महतारी वंदन योजना अंतर्गत अनंतिम दावा आपत्ति की समयावधि खत्म होने के बाद अब प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण किया जा रहा है। दावा आपत्ति का निराकरण 29 फरवरी तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन एक मार्च को होगा और स्वीकृति पत्र 2 मार्च को जारी होगा। इसके बाद महतारी वंदन योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी 8 मार्च को पात्र महिला हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में राशि का अंतरण किया जाएगा। योजना अंतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए यानी हर साल 12 हजार रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। इस योजना के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 अंतर्गत लगभग 108998 आवेदन मिले हैं।
पात्र हितग्राहियों की अनंतिम सूची जारी होने के बाद हितग्राही संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र या ग्राम पंचायत में जाकर अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा दी गई है। हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

*महतारी वंदन योजना के लिए DBT वाला बैंक खाता कैसे चालू करें-*

इसके लिए जिस भी बैंक में खाता है उस बैंक से DBT शुरू करने वाला फॉर्म भरकर अपना बैंक पासबुक और अपने आधार कार्ड का छायाप्रति लगाकर बैंक में जमा करना होगा। बैंक में फॉर्म को जमा करने के बाद बैंक द्वारा आपके खाते में डीबीटी एक्टिव हो जाएगा।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]