छत्तीसगढ़ी फिल्म “मांग सजा दे सजना ” बैगा ग्रुप राजनांदगांव की प्रस्तुति

[adsforwp id="60"]

महिला संघर्ष की नारी प्रधान छत्तीसगढ़ी फिल्म मांग सज़ा दे सजना बैगा ग्रुप राजनांदगांव की प्रस्तुति एक मार्च २०२४ से ११ छत्तीसगढ़ के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने जा रही है ।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए फिल्म निर्माता राजेश मारू ने फिल्म मांग सज़ा दे सजना महिला संघर्ष पारिवारिक कहानी पर आधारित है।
इस फिल्म में इमोशन, एक्शन, सस्पेंस और कामेडी के साथ सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीत है फिल्म में लोक-संस्कृति को साकार करने का प्रयास किया गया है।
फिल्म में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार जीत शर्मा, श्रेया पारकर,चेतन शर्मा, सृष्टि देवांगन, चंद्रहास बघेल, मुकेश पिपरिया, नवीन देशमुख, कमलेश सिमनकर, तेजराम देवांगन,दिलीप वैष्णव, विनोद गौतम और शीतल रामटेके के अलावा स्थानीय कलाकार ने भूमिका निभाई है।
फिल्म का निर्देशन रोहित चंदेल,सह निर्देशक मुकेश चंदेल एवं गीतकार: हर्ष कुमार बिंदु और कन्हैया आजाद ने लिखा है, फिल्म को संगीत दिया है: श्यामलेंदु हाजरा, तरूण गडपायले और सौरभ महतो, नृत्य निर्देशक चंदनदीप व छायांकन और संपादन वासु का है,गायन विनोद वर्मा, कविता वासनिक,सुनिल सोनी,मुनमुन चक्रवर्ती, देविका चंपा निषाद, क्रांति कार्तिक, गीतांजलि साहू ने स्वर दिया है। प्रचार प्रसार सहयोगी व यूट्यूब चैनल, सुंदरानी विडियो है बैंकग्राउंड संगीत सूरज महानंद ने दिया है। फिल्म निर्माण छत्तीसगढ़ के हसीन वादियों में फिल्माया गया है।
यह फिल्म एक मार्च से श्री कृष्णा टाकीज राजनांदगांव, कृष्णा मेट्रो शक्ति, चंद्रा टाकीज भिलाई, अप्सरा टाकीज दुर्ग, प्रभात टाकीज रायपुर,विनय टाकीज बालोद,देव श्री टाकीज धमतरी,शिव टाकीज बिलासपुर, निहारिका टाकीज कोरबा और पद्मिनी सिनेप्लेक्स चांपा में प्रर्दशित होने जा रहा है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]