दुर्ग, 28 फरवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हारी तहसील भिलाई – 03 जिला दुर्ग निवासी बंटी देवांगन की विगत 18 अगस्त 2022 को पानी में डूब जाने से मृत्यु हो गयी थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. बंटी देवांगन की माता श्रीमती प्रमिला देवांगन को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।







