
भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा 25 फरवरी 2024 को समाज सेवा, शिक्षा, संगीत कला, जगत खेल व अन्य क्षेत्रों में विशेष सेवा व समर्पण के लिए छत्तीसगढ़ के कोने-कोने के होनहार लोगों को सम्मानित किया गया । 
संस्था के द्वारा यह सम्मान समारोह विगत 40 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक श्री जी आर बंजारे जी ने किया। सम्मान समारोह के लिए ग्राम उरला (बीएमवाय) के दो लोगों का चयन किया गया जिसमें सोहनलाल साहू पूर्व सैनिक को समाज सेवा में समर्पण भाव के लिए व हरिश साहू को कराटे प्रशिक्षक के क्षेत्र में विशेष सेवा के लिए श्री संत कबीर कौमी एकता एवार्ड से सम्मानित किया गया । 
भिलाई से श्री संजय मैथिल को शिक्षा के क्षेत्र में व अंगद राम साहू को समाज सेवा के क्षेत्र में,उषा भट्ट को शिक्षा के क्षेत्र में व गीता साहू के साथ साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रांतो और जिलों के 35 विभूतियां को अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।अवार्ड प्राप्त विभूतियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और ऐसे ही निरंतर कार्य करने के प्रेरित किया ।







