अंडा / । दुर्ग जिला के ग्राम खम्हरिया में विधवा बहू को बेटी की तरह शादी किया। दो साल पहले बेटे की मौत के बाद विधवा हुई बहू को बेटी की तरह शादी कराकर ससुर ने समाज के सामने एक मिसाल कायम किया है। दो साल पहले पति के गुजर जाने के बाद मांग सूनी हो गई थी। परिवार में जैनचंद साहू (ससुर )ने एक बेटी का दर्जा देकर बहू का लालन-पालन किया।
बेटे की मौत से दुखी माता-पिता अपने आप को संभालने की हर संभव कोशिश कर रहे थे, लेकिन बहू की सूनी मांग और उसके आंखों के आंसू उन्हें बार-बार बेटे की मौत का गम भूलाने नहीं दे रहे थे। ऐसे में दृढ़ निश्चय लेते हुए साहू समाज के बीच अपने द्वारा लिए गए निर्णय को अवगत करवाने के बाद समाज ने निर्णय का स्वागत किया। इसके बाद ग्राम खम्हरिया निवासी जैनचंद साहू और परीक्षेत्री साहू समाज द्वारा उमा साहू व ग्राम अंजोरा निवासी परमानंद साहू की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ कराई गई। इस दौरान साहू समाज के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू ने कहा जैनचंद साहू ने अपनी बहू को बेटी की तरह पालन पोषण किया और बेटी की तरह शादी करके विदा किया।जो साहू समाज के लिए बहुत गर्व की बात है,ऐसे ही सभी सास ससुर अपनी बहू को बेटी की तरह रखे,और सम्मान दें,जिससे समाज में व्याप्त बुराईयां दूर होगी ,और समाज में एक जुटता होगी।इस दौरान साहू समाज के ग्रामीण अध्यक्ष लोक नाथ साहू कुल सिंग साहू शंकर लाल साहू दीना नाथ साहू रोहित कुमर साहू द्वारिका प्रसाद साहू झाबी लाल साहू द्रोपती साहू मोहन लाल साहू हुमलाल साहू उपस्थित थे।।
मो युसूफ खान ✍????✍????







