खेलो इंडिया टैलेण्ट हंट प्रोग्राम में पंजीयन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी को

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 21 फरवरी 2024/ भारतीय खेल प्राधिकरण के वेबसाईट http://smybharat.gov.in@kheloindia पोर्टल में खेलो इंडिया टैलेण्ट हंट प्रोग्राम में पंजीयन की अंतिम तिथि 29 फरवरी 2024 तक दिया गया है। उक्त तिथि 08 मार्च 2024 तक बढ़ाने की संभावना है। जिले में संचालित समस्त विद्यालयों से अधिक से अधिक पंजीयन कराया जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में योजनानुसार पहला मूल्यांकन अभियान 4 जिलों दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव एवं सरगुजा में 08 मार्च 2024 तक होगा। 09 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कुल 10 खेलों क्रमशः हॉकी, फुटबाल, कबड्डी, वॉलीबाल, तीरंदाजी, खो-खो, एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन एवं बाक्सिंग पंजीयन किया जाना सुनिश्चित करें। किसी प्रकार के सहायता या आवश्यकता होने पर श्री अजय नामदेव सर्वदे, सहायक संचालक, साई सीआरसी भोपाल को मोबाईल नंबर 9558577657 पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा जिला कीड़ा अधिकारी से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]