गुण्डरदेही/ छत्तीस गढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार स्व. गौकरण साहू,लोक संगीतकार स्व. खुमान साव , तबला वादक स्व. दिलीप निषाद के स्मृति में पुष्पांजलि सुरता सम्मान समारोह ग्राम बडगांव मेंआयोजित की गई
, सम्मान समारोह में अतिथि साहित्यकार जगदीश प्रसाद देशमुख,सांसद प्रतिनिधी थानसिंह मंडावी, रंग झाझर परिवार के संचालक दानू गजपाल, विकास अधिकारी विनोद साहू,वरिष्ठ साहित्यकार सीताराम साहू, एल. आई. सी. ब्रांच मैनेजर प्रणव रामटेके, कवि एवम साहित्यकार थ्रीमा साहू, स्टार आर्ट कलाकार दीपक तारम, मोर अंगना के पुत लेखक कीर्तन देवांगन, सरपंच दीपक कुमार ठाकुर, ग्राम प्रमुख चमरू राम ठाकुर थे। सांसद प्रतिनिधी मंडावी ने कहा कि
छत्तीस गढ़ की संस्कृति एवं परम्परा को बचाए रखने के लिए हास्य कलाकार स्व. गौकरण साहू के स्मृति में उनके सुपुत्र युगल किशोर साहू ने पुष्पांजलि सुरता सम्मान समारोह आयोजन में सभी कलाकारों का सम्मान किया गया। पुष्पांजलि सुरता में स्वर धारा मानस परिवार राजनांदगांव विष्णु कश्यप , नानकुन मोर कुरिया परमेश्वर साहू की भजन एवम हास्य कलाकार पप्पू चंद्राकर व घेवर यादव ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कार्य क्रम के आयोजक सरोजनी साहू धर्मपत्नी स्व. गौकरण साहू, उदघोषक लालेश्वर साहू, युगल साहू, सुधीर साउंड सिस्टम, यशस्वी ग्रुप एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे







