छत्तीसगढ़ की मटपरई शिल्पकला की कार्यशाला पीएम श्री नवोदय विधालय बोरई में

[adsforwp id="60"]

बोरई //–पीएम श्री नवोदय विद्यालय बोरई में छत्तीसगढ़ की विलुप्तप्राय शिल्पकला मटपरई का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दे रहे हैं। दुर्ग निवासी मटपरई शिल्पकार अभिषेक सपन व सहयोगी डोमेन्द्र कुमार देशमुख द्वारा। मिट्टी व कागज से बनाई जाने वाली मटपरई शिल्पकला के प्रशिक्षण कार्यशाला में 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है जो बड़ी बारीकियां से इस कला को समझते हुए, छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से संबंधित नृत्य, संगीत, पशु, पक्षी व परंपराओं को बना रहे हैं।
अभिषेक सपन छात्र-छात्राओं को शिल्प कला बनाते-बनाते छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति से संबंधित तीज त्योहार व परंपराओं को बड़ी बारीकियां से बताते हैं जिसमें छत्तीसगढ़ की हरेली, तीजा, पोरा दिवाली,छेर छेरा व लोक संगीत, लोक नृत्य सुवा, करमा,सैला,राउत नाचा,पंथी । ताकि बच्चे अपनी संस्कृति व सभ्यता को जानते हुए इस शिल्प कला को बड़ी आसानी से बना सके। पीएमसी जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई के प्राचार्य श्री संजय सिन्हा ने कहा कि यह एक विलुप्तप्राय व अनोखी कला है जिसके संरक्षण व संवर्धन अति आवश्यक है अतः इस कला के संरक्षण हेतु हमारे स्कूल में 10 दिवसीय कार्यशाला मटपरई का चल रहा है, जिसमें हमारे छात्र-छात्राएं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए हैं, कार्यशाला की सुचारू रूप से व्यवस्था जवाहर नवोदय विद्यालय की कला शिक्षिका श्रीमती माधुरी साहू द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ की विलुप्तप्राय शिल्प कला की संरक्षण व संवर्धन का कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ की एक मात्र शिल्पकार है अभिषेक सपन। जो निरंतर इस कला को आगे बढ़ाने में लगे हुई है।

मो युसूफ खान ✍????✍????

Leave a Comment