अंडा // दुर्ग ब्लाक के ग्राम निकुम के शासकीय अस्पताल में शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम 16 फरवरी 2024 से 22 मार्च 2024 तक प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं का टीकाकरण,6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप एवं 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाया जाना है ।जिसके तहत आज दिनांक 16/02/2024 को ब्लाक स्तरीय शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मुक्ति सुधाकर सरपंच ग्राम पंचायत निकुम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम में किया गया जिसमें ग्राम के उपसरपंच भागवत राम पटेल,डॉ प्रज्ञा सिंह, जी आर भूआर्य खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, श्रीमती तृप्ति तिवारी आर एम ए,श्रीमती आर कुहिकर एल एच व्ही, श्री नेमन लाल बेलचंदन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।
मो युसूफ खान ✍????✍????







