एसडीएम पाटन दीपक निकुंज एवं एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौड़ के द्वारा पाटन क्षेत्र के स्थाई फटाका लाइसेंसी का संयुक्त निरीक्षण किया गया जिसमें सुरक्षा हेतु आवश्यक मानकों की जांच की गई एवं लाइसेंस धारी को शर्तों के पालन करने के संबंध में समझाइए दी गई l अस्थाई लाइसेंस धारी के द्वारा बेचते पाए जाने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी l










