दुर्ग, 15 फरवरी 2024/ भारतीय वायु सेना में अग्निवीर की भर्ती हेतु 11 फरवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित की गई थी। ऑनलाईन आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए 17 फरवरी 2024 को कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। दुर्ग जिले के निवासी ऐसे आवेदक जिसने अग्निवीर वायु हेतु ऑनलाईन आवेदन किया है उनकी लिखित परीक्ष की कोचिंग के पूर्व काउंसलिंग किया जाएगा। सभी आवेदक जिसने उक्त परीक्षा के आवेदन किया है वे 16 फरवरी 2024 को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि परीक्षा के समय सारिणी एवं रूपरेखा के संबंध में प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी प्रदान कर कोचिंग आरंभ किया जा सके। आवेदक को अपने साथ वायु सेना के वेबसाईट में पंजीयन पश्चात् प्राप्त पावती की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है।







