बम्हनीडीह विकासखण्ड के नौ उप स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत 36 ग्रामों में दवा लेपित मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्य जिला पंचायत श्री गगन जयपुरिया ने दवा लेपित मच्छरदानी को सोते समय उपयोग के साथ आस-पास साफ रखने एवं सभी को मलेरिया उन्मूलन किये जाने हेतु आम जनता को सहयोग करने हेतु अपील किया गया। 







