नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 02 के स्कूल ग्राउंड अंदर हो रहे निर्माण कार्य के लिए हाइवा से निर्माण सामग्री खाली करते समय लोड हाइवा का बीच का पहिया बड़े धमाके के साथ फट गया , घटना के समय बच्चे कक्षा के अंदर थे जिससे बड़ी अनहोनी होते होते टल गई ,आपको बता दे कि विगत कई महीनों से स्कूल परिसर में शासकीय निर्माण कार्य चल रहा है जिसके उपयोग में होने वाली मटेरियल इधर उधर बिखरे पड़े है व्यवस्थित रूप से नही रखे गए है जिससे छोटे बच्चों को लग सकता है, धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के कारण स्कूली बच्चो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज उसी क्रम में एक बड़ी घटना घटते घटते टल गई। टायर फटने के आवाज किसी बड़े फटाखे की आवाज से कम नही था ,बच्चे व शिक्षक व आसपास के लोग सहम गए थे। उक्तघटना समय बच्चों के कक्षा के अंदर होने से कोई हताहत नहीं हुआ







