अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन हेतु अधिसूचना जारी

[adsforwp id="60"]

जांजगीर-चांपा 20 जनवरी 2024/ भारतीय वायुसेना एवं थलसेना में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन हेतु अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर (वायुसेना) 06 फरवरी 2024 तक एवं अग्निवीर (थलसेना) 08 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक ऑनलाईन पंजीयन कर सकते है। अग्निवीर (वायु) के लिये आवेदक https://agnipathvayu.cdac.in एवं थल सेना के लिए www.joinindianarmy.inc.in पर अपना पंजीयन करा सकते है। उपरोक्त दोनों सेवाओं के लिये 31 अक्टूबर 2024 को आयु सीमा 17) से 21 वर्ष निर्धारित है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जॉजगीर चांपा के द्वारा कार्यालय में निःशुल्क पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई दी गई है। इच्छुक आवेदक कार्यायलीन समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]