अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई..

[adsforwp id="60"]

जांजगीर-चांपा 20 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के उडनदस्ता दल प्रभारी प्रभारी श्री उत्तम प्रसाद खूँटे एवं टीम द्वारा जिला जॉजगीर चॉपा के शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन/भण्डारण करने वाले वाहनो / स्थानो का औचक जाँच किया गया।

खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र से 01 स्थान पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण स्थल से 01 चैन माउण्टेन एवं 01 हाईवा को जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]