विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव तक पहुंच रही केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाए

[adsforwp id="60"]

जांजगीर-चांपा 17 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले के ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंच रही है और प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि सहित सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हो रहे है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन आज जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बुड़ेना, चोरभट्ठी, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत कुदरी, मड़वा, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत पेण्ड्री, पनगांव, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत पोड़ीकला, गिधौरी, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खटोला एवं कोटगढ़ में पहुंचा। शिविर में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभन्वित किया जा रहा है।

*18 जनवरी को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन -*

विकसित भारत संकल्प यात्रा 18 जनवरी को जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पचेड़ा, सुकली, जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत पिसौद, बिरगहनी च, जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत भंवतरा, कोसला, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत मौहाडीह, कचंदा, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बरगवां एवं महमदपुर में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]