दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचान्दुर में 12 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर आइक्यूएसी एवं रासेयो तथा रेड रिबन क्लब ने विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किया। विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आयोजित प्रश्न मंच में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान के तीनों संख्याओं से तीन टीमों के बीच बहुत रोचक प्रतिस्पर्धा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. नीरज रानी पाठक के उद्बोधन से हुई। अपने उद्बोधन में डॉ. पाठक ने विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े कुछ प्रेरक प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने विवेकानंद जी के विचारों पर चलने के लिए महाविद्यालय के युवाओं को आह्वान किया। आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. अंबरीश त्रिपाठी ने विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े प्रश्नों को तैयार किया था। कार्यक्रम अधिकारी विकास टांडेकर ने प्रश्न मंच का संचालन किया। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी से बचाव पर आधारित विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विविध चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में प्रोफेसर एन .एस. इक्का, डॉ. कल्याणी, सुश्री वर्षा वर्मा, जागृति चंद्राकर एवं मुकेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।







