ओडिसा से धान आवाक रोकने बनाए चेक पोस्ट की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त हुए नोडल अधिकारी , चेक पोस्ट से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारी की बैठक लेकर दिया आवश्यक निर्देश

[adsforwp id="60"]

देवभोग:- धान खरीदी व्यवस्था के साथ ही ओडिसा से आने वाले धान को रोकने भी कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सख्ती बरतने निर्देश जारी किया है। कलेक्टर के निर्देश पर देवभोग एसडीएम अर्पिता पाठक ने अनुविभाग क्षेत्र में बनाए गए 15 चेक पोस्ट के लिए एक एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सभी ब्लॉक स्तर के अधिकारी है,जिनकी जवाबदारी पोस्ट के लिए नियुक्त दल पर निगरानी रखने की होगी। चेक पोस्ट में तैनात कर्मियो की लापरवाही लगातार सामने आ रही थी,जिसके बाद से जिला प्रशासन ने नोडल तैनात कर निगरानी का निर्णय लिया है। एसडीएम अर्पिता पाठक ने नोडल नियुक्त करने के बाद आज चेक पोस्ट से जुड़े सभी अफसर कर्मी की बैठक लेकर सतत मॉनिटरिंग व जवाबदारी पूर्वक ड्यूटी करने निर्देश दिया है।

*इस साल सबसे ज्यादा कार्यवाही,फिर भी बढ़ा दबाव*:- आंकड़े बताते है की चुनाव कार्य में प्रसानिक अमला व्यस्त रहने के बावजूद इस साल अन्य सालो की अपेक्षा सबसे ज्यादा कार्यवाही करने में सफल हुई है।अब तक चालू सीजन में देवभोग प्रशासन ने 3900 से अधिक बोरा अवैध धान के साथ 20 वाहन को जप्त करने सफल हुई है। वर्ष 2023 में 755 बोरा धान व 6 वाहन जप्त हुए थे। 2022 में 2335 बोरे के साथ 12 वाहन जप्त हुआ था,वही 2021 में 1582 बोरा धान व 13 वाहन पर कार्यवाही किया गया था।

*बढ़ा आवक का दबाव,इसलिए मुस्तैद*:- इस साल प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी के अलावा कीमत भी 3100 रुपए कीमत दिया जा रहा है। कर्ज माफी की योजना भी नही चली,इस बीच उत्पादन प्रभावित होने के कारण कोटे में धान बेचने सभी किसी न किसी तरह ओडिसा के फसल जुगाड़ में लग गए। लगातार कार्यवाही के बावजुद जोखिम उठा कर धान लाने की खबर निकल आ रही थी ,चेक पोस्ट में ढिलाई की खबर भी छन कर आने लगी थी, एसडीएम के औचक निरक्षण में कर्मियो की लापरवाही दिख रही थी, जिन्हें बार-बार नोटिस भी जारी किया जा रहा था। इसलिए ओडिसा के आवक को रोकने ब्लॉक अफसरों को नोडल बना कर रोकथाम के प्रयास में प्रशासन जुटा हुआ है।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]