छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व ग्राम बेलौदी के उन्नत कृषक हितेश बघेल के पिता नँद कुमार बघेल का निधन 8 जनवरी की सुबह 6 बजे श्री बालाजी हॉस्पिटल रॉयपुर में हो गया था।जिनका पार्थिव शरीर रॉयपुर के पाटन सदन में दर्शनार्थ रखा गया है।भूपेश बघेल की बहन अमेरिका में रहती है।जिनके आने के इंतजार में अंतिम संस्कार का कार्यक्रम रोका गया था।आज 10 जनवरी दिन बुधवार की सुबह 9,30स्व नन्दकुमार बघेल का पार्थिव शरीर पाटन सदन रॉयपुर से गृह ग्राम कुरूदडीह ग्राम पंचायत खम्हरिया (कुम्हारी)पाहन्दा पाटन जिला दुर्ग में लाया जायेगा।जिनका अंतिम सस्कार दोपहर 3 बजे ग्राम कुरुदडीह में होगा







