,, अर्जूनी मे पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा,,
गुण्डरदेही/ विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत अर्जुनी में पहुंची इस कार्य क्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधी थानसिंह मंडावी थे, अध्यक्षता सरपंच करुणा साहू ने की, विशेष अतिथि पूर्व सरपंच यशोदा देवी साहू, उपसरपंच अंजुराम ठाकुर थे। अतिथियो के द्वारा ग्राम पंचायत प्रांगण मे विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया,
सांसद प्रतिनिधी थानसिँह मंडावी ने कहा कि केन्द्र सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक लोगो तक पहुंचा कर उसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, इनमे प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधान मंत्री अटल आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधान मंत्री स्वानिधि योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित हितग्राहियों से उक्त योजनाओं का लाभ प्रदाय किए जाने के लिए आवेदन लिया गया। यह शिविर जागरूकता लाने के लिए देश का सबसे बड़ा राष्ट्र व्यापी अभियान है शिविर में प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 05 हितग्राहियों को गैस सिलेंडर एवम आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच घना राम साहू, पंचायत सचिव आशीष शुक्ला, सतानंद हिरवानी, भुवन साहु, सुरेन्द्र हिरवानी, तुलसी राम, प्रेमा साहू, हेमा साहू, रेणुका साहू, ममता राव, रजनी साहू, वंदना साहू, जयंती साहू, मंजु, नोडल अधिकारी दिनेश नेताम, पशुपालन विभाग दौलत राम चंद्राकर, बलराम साहू, राजस्व विभाग वीरेन्द्र ठाकुर, रोजगार सहायक तुलसी राम सिन्हा,कृषि विस्तार अधिकारी संदीप चंद्राकर, भूपेन्द्र साहु, अमित साहू सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।










