स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की मुलाक़ात

[adsforwp id="60"]

दुर्ग / स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर जे.पी मेश्राम से मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी ।साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कार्य के दौरान आ रही समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें कर्मचारियों के समयमान वेतनमान समय से लगाने ,उनका बकाया एरियर्स राशि प्रदान करने, हाट बाजार में सेटअप अनुसार ड्यूटी लगाने, परामर्श दात्री समिति की बैठक में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ को सम्मिलित करने, स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मचारियों को परिचय पत्र बनवाकर वितरित करने, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की राशि जल्द से जल्द प्रदान करने एवं कार्य के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उक्त समस्याओ का जल्द से जल्द निराकरण करने की बात कही गई मुलाकात करने वालों में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पंकज राठौर ,संभाग अध्यक्ष प्रवीण रात्रे , मुकेश साहू, प्रीतम साहू, आशीष राजपूत ,आदित्य पटेल ,गुलाब साहू, विकास चंद्रवंशी, वीरेंद्र सिन्हा,उत्तरा साहू, देवनारायण बघेल, भूपेन्द्र देवांगन, यशवंत देवांगन एवं संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

✍????✍???? मो युसूफ खान
Ⓜ️–9179799491

Leave a Comment