गुण्डरदेही/ गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम खुटेरी रंग में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित की गयी इस शिविर मे हितग्राहियो को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आयोजन किया जा रहा है शिविर मे पहुंचे ग्रामीणों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई
इस शिविर में 20 हितग्राहियो को उज्जवला गैस के अंतर्गत रसोई गैस प्रदान किया गया एवं 15 हितग्राहियो को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पशु केसीसी ऋण,राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी गई इस दौरान मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से केंद्र सरकार से जो लाभ मिले है उस विषय मे जानकारी दे गयी।
कार्यक्रम मे अतिथिगण पूर्व विधायक बीरेंद्र साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता टोमन लाल साहू, सांसद प्रतिनिधि थानसिंग मंडावी, सरपंच ग्राम पंचायत खुटेरी (रंग) नोविता साहू, महामंत्री सौरभ चोपड़ा,आई टी सेल प्रमुख मोपेन्द्र कुमार साहू, भाजपा युवा नेता योगेश्वर साहू, जनपद सदस्य ममता चंद्राकर थे।
भारत संकल्प यात्रा शिविर मे लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कार्यक्रम स्थल मे विभिन्न विभाग द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदान करने के लिए स्टाल लगाया गया।
इस शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना, डॉ मौसमी यादव पशु चिकित्सालय गुण्डरदेही, सोमनाथ साहू अतिरिक्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी, खाद्य अधिकारी वर्मा, हिड़को जनपद अधिकारी, पूर्व सरपंच पृथ्वी राम साहू, कौसल ठाकुर उपसरपंच, खेमन सिंह ठाकुर, देवनारायण साहू, रामेश्वर साहू, पलक निषाद,रोहिल निषाद,राधेश्याम चंद्राकर,मोहन साहू,राधिका यादव,कांति ठाकुर,कुलेश्वरी ठाकुर,रामेश्वरी साहू,केशरी साहू, तमिल निर्मलकर, नीता विश्वकर्मा, पोषण साहू, सदानंद साह, निलेश्वरी यादव, विमल सोनकर सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे







