जांजगीर-चांपा 01 जनवरी 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने के लिए जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 
विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेगी –

विकसित भारत संकल्प यात्रा 02 जनवरी को जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नगारीडीह, केसला, पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पामगढ़, चेऊडीह, अकलतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कल्याणपुर, रसेड़ा, बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बसंतपुर, देवरहा, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गतवा एवं कण्डरा में आयोजित किया जाएगा।







