थाना क्षेत्रों के गांवों में चलित थाना लगाने, पैदल पेट्रोलिंग करने अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित चालान का निकाल, लंबित प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए कड़े निर्देश

[adsforwp id="60"]

पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। उक्त मीटिंग में लंबित चालान का निकाल, लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही, आरोपियों की गिरफ़्तारी, गुम इंसान की जानकारी, पेंडिंग शिकायत का निराकरण, थाना क्षेत्र के गांवों में चलित थाना लगाने, अपराध पर अंकुश पैदल पेट्रोलिंग, थाने के माल खाना/रिकार्ड रूम को दुरूस्त रखने, अवैध चखना सेंटर पर कार्यवाही, चोरी नकबजनी पर लगाम कसने, साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं आईटी एक्ट के प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए। मीटिंग के दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

क्राइम मीटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक, एसडीओपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी श्री गीता वाधवानी, डीएसपी श्री बोनीफास एक्का, प्रशिक्षु डीएसपी श्री दीपक भगत, समेत समस्त थाना प्रभारी उपस्थित हुए।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]