पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[adsforwp id="60"]

दुर्ग / छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 18 दिसंबर को सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम् पूज्य संत बाबा गुरु घासीदास जी जयंती के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र एवम् प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बाबा घासीदास से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूर्व मंत्री साहू ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी आधुनिक युग के सशक्त क्रान्तिदर्शी गुरु थे। अपने उपदेशों के माध्यम से उन्होंने दुनिया को सत्य,अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ‘मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। गुरु घासीदास का जीवन-दर्शन युगों-युगों तक मानवता का संदेश देता रहेगा।

दुर्ग ग्रामीण अंडा से
मो. युसूफ खान

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जामुल बनेगा प्रदेश का आध्यात्मिक केंद्र—भव्य–दिव्य श्री राम कथा हेतु भूमि पूजन सम्पन्न अयोध्या से पधारे स्वामी डॉ. अनंताचार्य जी महाराज ने कराया वैदिक भूमि पूजन, 50,000 श्रद्धालुओं हेतु विराट पंडाल निर्माण कार्य प्रारंभ

[adsforwp id="47"]