बालोद शहर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन – साजन पटेल

[adsforwp id="60"]

नारायणपुर के कुकड़ाझोर गांव के एक किसान के द्वारा कर्ज बोझ के कारण की गयी आत्महत्या । जिसके विरोध में बालोद युवा कांग्रेस के द्वारा शोक सभा का कार्यक्रम किया गया। और मृतक किसान के फोटो पर माल्यार्पण कर युवा कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया और भाजपा की सरकार को कोशा।l
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े ने कहा कि भाजपा के अनेकों नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के कर्जमाफी करने का वायदा अपने भाषणों में किया था, इस संबंध में पाम्पलेट भी वितरित किया गया था। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का चुनाव प्रचार का वीडियों भी सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमें वे 2 लाख कर्जमाफी का वायदा कर रहे है। उन्होंने चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता से अनेक जगह सभाओं में वादा किया है, कि भाजपा की सरकार बनने पर 2 लाख तक सारे बड़े और छोटे किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। अब भाजपा की सरकार बन गयी है तो भाजपा कर्ज माफी के वायदे से मुकर रही है जिससे किसान दुखी और व्यथित है।
आगे शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा की भाजपा सरकार किसानों की कभी हितेशी नही हो सकती और उनके सरकार बनते ही किसानों ने आत्म हत्या करना शुरू कर दिया। जिसके विरोध में आज बालोद युवा कांग्रेस ने भाजपा विरोधी सरकार को ललकारने का काम किया।
आज के इस कार्यक्रम में बालोद युवा कांग्रेस से पूर्व शहर अध्यक्ष बंटी शर्मा, विधान सभा उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, मीडिया चेयरमैन आदित्य दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष मोहनिश पारकर, जिला युवा कांग्रेस महासचिव अंचल साहू, अविनाश यादव, गजेंद्र ढीमर, आबिद मालिक देवेंद्र साहु, अल्पिया खान, वैभव शर्मा, फरहान खान, फैज बक्श, आयुष, समस्त युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]