जनसूचना एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को ऑनलाईन पोर्टल में पंजीयन की दी गई जानकारियां , 26 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से करेंगे स्व पंजीयन

[adsforwp id="60"]

दुर्ग, 15 दिसम्बर 2023/
सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत् ई-फाईलिंग सुविधा एवं स्व पंजीयन विषय पर जानकारी देने हेतु जिले के समस्त विभागों के जनसूचना एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का और नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री दीपक निकुंज की उपस्थिति में एनआईसी के कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों को आनलाईन पोर्टल में स्व पंजीयन एवं ई-फाईलिंग की सुविधा के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान स्व पंजीयन के संबध्ंा में अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का ने अवगत कराया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में सभी राज्यों में ई-फाईलिंग की सुविधा एवं अन्य कार्य किये जा रहे है। उन्होंने अगामी 26 दिसम्बर तक जिले के सभी जनसूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारी को अनिवार्य रूप से आनलाईन पोर्टल में स्व पंजीयन करने की अपील की। नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री निकुंज ने अधिकारियों को स्व पंजीयन उपरांत पंजीयन संबंधी हार्ड कापी 26 दिसम्बर 2023 तक जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने कहा है। इस अवसर पर जिले के समस्त विभागों के जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]