मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को सौपा अपना इस्तीफा,कहा कि जो जनादेश मिला है, उसका हम सम्मान करते हैं हम लोग क्योंकि अब विपक्ष में हैं तो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका हम निभाएंगे

[adsforwp id="60"]

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान सीएम बघेल ने राज्यपाल से चर्चा भी की।राजभवन से बाहर आने के बाद भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे, जो जनादेश है, उसको स्वीकार करेंगे।
भूपेश बघेल ने कहा मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। 5 साल पहले जनादेश हमें मिला था और बहुत ईमानदारी से हमने सेवा की। अभी जो जनादेश मिला है, उसका हम सम्मान करते हैं हम लोग क्योंकि अब विपक्ष में हैं तो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका हम निभाएंगे।
भूपेश बघेल ने कहा अब समीक्षा करने से पता चलेगा, लेकिन जो जनादेश मिला है उसका हम सम्मान करते हैं।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]