भिलाई नगर 3 दिसंबर । दुर्ग जिले की विधानसभा सीट के तीन राउंड की गिनती का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन वैशाली नगर विधानसभा से लगभग 6000 मतों की बड़ी लीड प्राप्त कर चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां तीन राउंड की गिनती के बाद करीब 593 मतों से पीछे चल रहे थे वहीं चौथे राउंड में वह लगभग 164 मतों से आगे चल रहे हैं । जबकि दुर्ग शहर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने बड़ा उलट फेर किया है वे करीब 8000 मतों की बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं। दुर्ग ग्रामीण शहर विधानसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर के द्वारा बड़ा उलटफेर किया गया है। सुबह के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू लगभग 3500 हजार से भी अधिक मतों से पीछे रहे हैं। जबकि भिलाई नगर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर चल रही है तीन राउंड की मतगणना के बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव से 895 मतों से पीछे चल रहे हैं। इस प्रकार से दुर्ग विधानसभा की 6 सीटों पर जहां वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 5 सीट एवं भाजपा को केवल एक सीट में विजय प्राप्त हुई थी परंतु विधानसभा चुनाव 2023 में ठीक तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो बड़ा उलट फिर हुआ है 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा 4 सीटों पर एवं कांग्रेस केवल 2 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि अहिवारा विधानसभा सीट पर दो राउंड की गिनती के बाद डोमन लाल लगभग 3000 मतों से आगे चल रहे हैं।






