पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 दिसंबर तक की तिथी निर्धारित

[adsforwp id="60"]

दुर्ग 30 नवंबर 2023/ जिले में संचालित मान्यता प्राप्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखाते हैं, उनको सूचित किया गया है कि पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबाइट पर शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन करने के लिए 30 दिसंबर 2023 तक विभाग द्वारा तिथि निर्धारित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से मिली जानकारी अनुसार समस्त प्राचार्य अपने संस्था में अध्ययनरत पात्रता रखने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन को समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर सहायक आयुक्त आदिवासी कार्यालय दुर्ग में निर्धारित तिथि तक जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]