कलार समाज के नगर अध्यक्ष बने जगदीश, बीरेंद्र उपाध्यक्ष

[adsforwp id="60"]

बसना। फुलझर राज के बसना तहसील में बसना नगर में नगर इकाई फुलझर ड़ड़सेना सिन्हा कलार समाज की बैठक और सहस्त्र बाहु जयंती के पूजन में समाज जन एकत्रित हुए दीप प्रज्वलन और पुष्पाहार् के संग जयघोष के साथ बैठक प्रारंभ हुई.

बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष स्वर्गीय श्री बाबूलाल जी क़ो श्रद्धांजलि अर्पित भी की गई और नये नगर अध्यक्ष के रूप में श्री जगदीश सिन्हा व उपाध्यक्ष श्री बीरेंद्र ड़ड़सेना को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया.

श्री सुशील सिन्हा जी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश सिन्हा व बीरेंद्र ड़ड़सेना को उपाध्यक्ष क़ो पद और कर्तव्य की शपथ दिलाई!
श्री रमेश जी पूर्व सांसद प्रतिनिधि भाजपा ने तिलक लगाकर सम्मान किया, सचिव श्री गोपेश ड़ड़सेना ने पुष्पाहार से बधाई और शुभकामनायें दी मीटिंग का संचालन सचिव गोपेश ड़ड़सेना ने किया!
श्री सुशील सिन्हा जी ने श्री रमेश ड़ड़सेना एवम अभिमन्यु जायसवाल तथा श्री लखन सिन्हा और श्री सुरेश सिन्हा एवम श्री लोकनाथ ड़ड़सेना श्री फागुलाल, श्री शंकर ड़ड़सेनाजी ने समाज उत्थान के प्रयासों के लिए जिला उपाध्यक्ष सरिता रमेश ड़ड़सेना और सुशील सिन्हा के प्रयासों के लिए आभार और सम्मान जताया तथा कार्यकर्ता बंधुओ क़ो प्रेरित किया और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहने सन्देश दिया!

Leave a Comment