बालोद जिला प्रशासन द्वारा मतदान केंद्र में मतदाताओं को आवश्यक सुविधा एवं परिवेश उपलब्ध कराने हेतु स्थापित किए गए आदर्श मतदान केंद्र एवं संगवारी मतदान केंद्र मतदाताओं एवं आम लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उल्लेखनीय है कि आदर्श मतदान केंद्रों में अपने नन्हें-मुन्हें बच्चों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले शिशुवती महिलाओं के बच्चों की देखरेख की सुविधा के लिए अस्थाई आंगनबाड़ी केंद्रों भी स्थापित किया गया था। इन आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के मनोरंजन, विश्राम, गर्म भोजन, नाश्ता, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्थाई आंगनबाड़ी केंद्रों में अपने बच्चों के साथ आने वाले महिलाओं ने बालोद जिला प्रशासन की इस नवाचार की सराहना की है। इसी तरह आदर्श मतदान केंद्रों में आकर्षक साज-सज्जा के साथ-साथ मतदाताओं के बैठने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले फर्नीचर, रैम्प, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, टेंट, शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था के अलावा मतदाताओं की सहायता के लिए बूथ लेवल अधिकारियों की तैनातगी की गई है। विदित हो कि आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 79 झलमला में तांदुला जलाशय के थीम पर मतदान केंद्र का साज-सज्जा किया गया। इसी तरह संगवारी मतदान केंद्र सिकोसा में छत्तीसगढ़ी एवं ग्रामीण संस्कृति पर थीम पर आधारित बेहतरीन साज-सज्जा की गई है। इसके साथ ही इको ग्रीन आदर्श मतदान केंद्र उत्तर लाटाबोड़ भी लोगों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र रहा।
आज हुए मतदान में 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं के अलावा 80 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने बेटा-बहु, पोता-पोती एवं परपोतियों के साथ एवं दिव्यांग मतदाताओं के साथ-साथ नवदम्पत्ति तथा बहु, पोता-पोतियों के संग एक साथ किया मतदान किया। इसके अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र गुण्डरदेही के मतदान केंद्र कोसागोंदी में आज एक ही परिवार के तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। जिसमें 77 वर्षीय बुजुर्ग श्री जयंत गुरू ने अपने 48 वर्षीय पुत्र तंजु कुमार एवं 20 वर्षीय नाती अमित कुमार के साथ मतदान केंद्र में पहुँचकर मतदान किया। इसी तरह गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पेंड्री में 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती हेमीन बाई ने मतदान केंद्र में पहुँचकर मतदान किया। इसी तरह जिला मुख्यालय बालोद के मतदान केंद्र 38 में नवविवाहिता जोड़े श्री रज्जाक खान ने अपनी नवविवाहिता धर्मपत्नी श्रीमती प्रीति के साथ सर्वप्रथम मतदान केंद्र में उपस्थित होकर मतदान किया।






