ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड बढ़ने लगी , मौसम में हो रही बदलाव, होगी कड़ाके की ठंड

[adsforwp id="60"]

उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब ठंड बढ़ने लगी है। विशेषकर सुबह-सुबह और रात के वक्त ठिठुरन बढ़ने लगी है। हालांकि दिन के वक्त आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण थोड़ी उमस बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। बुधवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार 16 नवंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

न्यूनतम तापमान बढ़ा
बादल छाए रहने से रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दोनों ही शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में अभी कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

Leave a Comment


[democracy id="1"]

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

आज महाशिव रात्रि पर बोल बम सेवा समिति द्वारा भव्य तरीके से निकलेगी भोले बाबा की बारात डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री विधायक सहित लगभग सवा लाख होंगे बाबा की बारात में शामिल सभी तैयारी हुई पूरी

[adsforwp id="47"]