सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में मनाया गया दिवाली मिलन
दुर्ग जिला के अंतिम छोर में बसा पुरातात्विक स्थल ग्राम तरीघाट में विगत 22 वर्षों से विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में विभिन्न ग्रामों से जिसमें केसरा, भंसूली सोनपुर ,लमकेनी, परसुलीडीह में निवासरत भैया बहन पढ़ने आते हैं जिसमें शिक्षा के साथ भैया बहनों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हुए विभिन्न गतिविधि आधारित कार्यक्रम किए जाते हैं
जिसमें छत्तीसगढ़ की विभिन्न तीज त्यौहार ,पर्व ,महापुरुषों की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है दीपावली के पावन अवसर में भैया बहनों द्वारा आज सामूहिक सुआ नित्य, राउत नाचा, गौरी गौरा साथ ही बच्चों द्वारा अपने घर से दिया सजाकर दीपो उत्सव , रंगोली सजाकर बड़े उल्लास के साथ मनाया गया एक दूसरे को सभी बधाई संदेश दिए जिसमें पालकगण, आचार्या श्रीमती नारायणी निषाद श्रीमती रेखा साहू कुमारी वर्षा नेहा डेनिसा कल्पना यामिनी प्रधानाचार्य श्री देवनारायण साहू उपस्थित रहे अंत में सामूहिक भारत माता की आरती कर कार्यक्रम संपन्न हुआ






