बालोद
आज कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिया है और भारतीय जनता पार्टी के गुण्डरदेही विधानसभा के चुनाव संचालक किशोर साहू ने निशाना साधा , साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो अपने घोषणा पत्र जारी किए हैं उसको लेकर अपनी बातों को रखा ,पहले तो बड़ी-बड़ी बातें करके कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई परंतु यहां के स्थानीय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अपने घोषणा पत्र के वादों को जनता के बीच नहीं पहुंचा सका है हमारी घोषणा पत्र में जनता के लिए बहुत कुछ है और हमने इस बार संकल्प पत्र के रूप में ईसे जारी किया है इस विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए भाजपा हर संभव विकास करने को तत्पर रहेगी वहीं आज ग्राम देवरी से दर्जनों की संख्या में युवकों ने भाजपा का दामन थामा है जिन्हे जिला महामंत्री ने गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पार्टी नहीं है एक विचारधारा है एक परिवार है हम हमेशा अंत्योदय के लिए लड़ते हैं और यही हमारे संकल्प है।

रामलला के दर्शन के लिए बनी योजना
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री किशोरी साहू एवं विधानसभा गुंडरदेही के चुनाव संचालक ने कहा कि देश में अयोध्या में बना रहे रामलला के दर्शन को लोग आतुर हैं हमने इस बार अपनी विधानसभा चुनाव की घोषणा पत्र में इस विषय को गंभीरता से रखा है हर वर्ग के लिए अयोध्या में बना रहे भव्य राम मंदिर के दर्शन के लिए पैकेज दिया जाएगा उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा हमारे भविष्य हैं जब युवा शिक्षा से जुड़ पाएंगे तभी प्रदेश और देश का विकास होगा इसी दृष्टिकोण से प्रत्येक जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज की व्यवस्था और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए कोई आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े इसके लिए उन्हें मासिक नगद भत्ता आवागमन के लिए दिया जाएगा।
धान पर फोकस
चुनाव संचालक किशोरी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है इसे धान का कटोरा कहा जाता है भारतीय जनता पार्टी थे अपना पूरा फोकस किसानों पर रखा है इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई दो प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी वह भी 3100 रुपए की दर से वही भूमिहीन कृषिकों के लिए भी विशेष योजना भाजपा सरकार ने सुनिश्चित की है।
घोषणा नहीं संकल्प
वहीं वरिष्ठ नेता ठाकुर राम चंद्राकर ने कहा कि’मोदी की गारंटी 2023′ नाम दिया गया है. घोषणा पत्र में कहा गया है कि हर परिवार को 10 लाख तक मुफ़्त उपचार का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा. 500 नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे. 50% सब्सिडी के साथ ब्याज मुफ्त लोन दिया जाएगा. साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।

फिर शुरू होगी चरण पादुका योजना
वहीं युवा नेता चेतन साहू ने कहा कि घोषणा पत्र के मुताबिक छत्तीसगढ़ में चरणपादुका योजना फिर से शुरू की जाएगी. भूमिहीन मज़दूरों को 10000 की सहयोग राशि जी जाएगी. CGPSC में पारदर्शिता लाएंगे. ये परीक्षा भी UPSC की तर्ज पर होगी. PSC घोटाले की जांच कराई जाएगी. स्टेट कैपिटल रीजन का निर्माण किया जाएगा।
चुनाव संचालक किशोरी साहू ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है. 22 जनवरी को पीएम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं. छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को रामलाल के दर्शन के लिए अयोध्या ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी का रिकॉर्ड है कि घोषणा पत्र सिर्फ घोषणा पत्र नहीं, एक संकल्प होता है।









