कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

[adsforwp id="60"]

दुर्ग जिले के कांग्रेस के कद्दावर नेता नगर निगम भिलाई के पूर्व सभापति वैशाली नगर निवासी बैकुंठ धाम के संस्थापक राजेंद्र सिंह अरोरा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, चुनाव के ठीक पूर्व राजेंद्र अरोरा का इस्तीफा भिलाई वैशाली नगर सहित दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है। राजेंद्र अरोरा के इस्तीफा के बाद भिलाई और वैशाली नगर विधानसभा में मतदान के दौरान कांग्रेस को काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 40 वर्ष तक कांग्रेस की सेवा करने वाले पूर्व भिलाई नगर निगम के सभापति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता के द्वारा आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बॉयज को भेजे गए इस्तीफा में भी अरोड़ा के द्वारा भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव महापौर नीरज पाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है ।उन्होंने त्यागपत्र में उल्लेखित किया है कि विगत चार चार पांच वर्षों से पार्टी में बने रहना उनके लिए पीड़ा दायक हो गया था ।लगातार उनके आत्म सम्मान पर ठेस पहुंचाई जा रही थी ।जिसके कारण मैं मजबूर होकर आज पार्टी छोड़ रहा हूं। और राजेंद्र अरोरा द्वारा इस्तीफा देना चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका है। अरोरा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया गया है।

Leave a Comment