कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद देवभोग पहुंचे जनक का हुआ जोरदार स्वागत, जनक का दावा इस बार बिंद्रानवागढ़ कांग्रेस को झोली में

[adsforwp id="60"]

बिंद्रानवागढ़:-कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने के बाद आज जनक ध्रुव पहली बार देवभोग पहुंचे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत कर जनक के समर्थन में जोरदार नारा लगाया।जम कर आतिशबाजी भी हुई। जनक ध्रुव ने कहा की कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मेरे पर बना रहेगा। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने 5 साल में हर वर्ग के लिए जो काम किया है,भाजपा ने 15 साल में नहीं किया था। इस बार जनता का पुरा आशीर्वाद मेरे ऊपर है।कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर जनक ने इस बार अपनी जीत का दावा किया है।2013 के चुनाव में जनक का सामना भाजपा के गोवर्धन मांझी से ही था,लेकिन इस पर आत्मविश्वास से लबरेज जनक ध्रुव ने बिंद्रानवागढ़ को कांग्रेस की झोली में डालने का दावा किया है।

*बाहरी प्रत्याशी का आरोप लगा प्रदेश सचिव सेवन पुजारी ने दिया इस्तीफा*:-प्रदेश सचिव सेवन सिंह पुजारी ने आज प्रदेश अध्यक्ष को अपने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूजारी ने बताया की 1980 में पार्टी ज्वाइन करने के बाद पुरी निष्ठा से पार्टी का काम करते आ रहे हैं। दरी बिछाने से लेकर झंडा उठाया,1985 से अब तक लगातार पंचायत प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं। 3 बार कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया,इस बार प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी संभाला। लेकिन पार्टी ने मुझे प्रत्याशी के लायक नहीं समझा।सेवन पुजारी ने आरोप लगाया की बिंद्रानवागढ़ में कांग्रेस को प्रत्याशी लायक कोई स्थानीय नेता नहीं मिला,आरोप है की इस बार भी बाहरी प्रत्याशी थोपा गया है। इसलिए अपने सदयता से इस्तीफा देने की बात कह रहे। वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता धनसिह मरकाम भी नाराज है। मरकाम ने भी बाहरी प्रत्याशी थोपने का आरोप लगाया है। मरकाम ने कहा कि 23 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष के सामने इस्तीफा देने के बाद नमांकन फार्म लाकर निर्दलीय लड़ने की बात कही है।

Leave a Comment