देवभोग:- उत्कृष्ट गरियाबंद अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसमें साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षा का नियमित आयोजन व समीक्षा की जा रही है। सितम्बर माह में आयोजित त्रैमासिक परीक्षा बोर्ड परीक्षा के तर्ज पर आयोजित की गई। जिसमें प्रश्न पत्र तैयार कर स्कूलों को उपलब्ध कराया गया। उत्तर पुस्तिका की जांच का कार्य अन्य संस्था के माध्यम से कराया गया ताकि रिजल्ट के आधार पर विद्यार्थियों की वास्तविक स्थितियों का आंकलन किया जा सके। जिसमें तिमाही परीक्षा का विकासखण्डवार उसके परिणाम का समीक्षा किया जा रहा है। देवभोग विकासखण्ड में इस संबंध में बैठक आयोजित की गई,
जिसमें सभी हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य,गणित विषय के शिक्षक शामिल हुए। जहां संस्थावार रिजल्ट पर चर्चा की गई तथा कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम प्रत्येक संस्था के टापर बच्चों को मेरिट में आने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एवं कक्षा 10वी,12वी में टॉप टेन में आने वाले बच्चो को पुरुस्कृत किया गया।उड़ान कार्यक्रम में उपस्थित नोडल अधिकारी श्याम चन्द्राकर,मनोज केला ने सभी शिक्षकों तथा प्राचार्य को बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत अंक लाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर,जनपद पंचायत सीईओ प्रतीक प्रधान,विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवभोग देवनाथ बघेल,विकासखंड श्रोत समन्वयक डी.आर. सोरी समेत छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहें।






