यमराज बन आया कार हवा में उड़ पोल से जा टकराया, 1 की मौत, 2 बुरी तरह से घायल, 3 को आई गंभीर चोटें, देखे कंहा की है ये हृदय विदारक घटना

[adsforwp id="60"]

पाटन-
लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना से आज पाटन विधानसभा क्षेत्र घटनाजन्य क्षेत्र के रूप में जाने लगा है , पाटन दुर्ग मुखय मार्ग के चौड़ीकरण के बाद से ही शानदार जानदार चमचमाते इस रोड में वाहनों की मानो स्पर्धा लगी है , आये दिन सुरग उतई सेलूद फुंडा पाटन के मार्ग में भयावह दर्दनाक हादसे लगातार जारी है हादसा इस तरह की बचना मुश्किल , इसी हादसे की क्रम में आज फिर पाटन में हुई दिल दहला देने वाली दर्दनाक हादसा ,लोगो के अनुसार एक अनियंत्रित कार सफेद रंग की बहुत ही तेज गति से करीबन 100,150 की स्पीड से आत्मानंन्द चौक के तरफ से दुर्ग की ओर बहुत तेज गति से आ रही थी जो कि विश्रामगृह पाटन के पास इंदिरा नगर वार्ड 01 के महिला को टक्कर मार आगे बढ़ा व विद्युत विभाग के सामने सायकल सवार को टक्कर मारा फिर भाजपा कार्यालय के सामने मोटरसाइकिल सवार युवक को ज़ोरदार टक्कर मार उसकी बाइक को घसीटते हुए अनियंत्रित हो मुख्यमार्ग से बने नाली के ऊपर से छलांग लगाते हुए लोहे की विद्युत पोल से जा टकराया ,टक्कर इतनी तेज थी कि लोहे की पोल वी आकार में मूड गई ,घटना के वक्त पोल पर विद्युत प्रवाह जारी था जिससे भयावह चिंगारी शार्टसर्किट होने लगा , लोगो के द्वार घटना की सूचना पर पाटन पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया, व घटना की जांच में जुटे, प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक की मौत हो गई है व 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार जारी है, कार में कितने लोग थे कंहा के थे कंहा से आ रहे थे ओर इस तरह से भारी स्पीड से गाड़ी चलाने का कारणो की जांच पुलिस कर रही है

Leave a Comment