आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12अक्टूबर को आल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग लोकसभा प्रभारी पूजा आनंद के नेतृत्व में दुर्ग कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई

[adsforwp id="60"]

दुर्ग / आज दिनांक 12 अक्टूबर गुरुवार को
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनज़र दुर्ग शहर में महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी की दुर्ग लोकसभा प्रभारी पूजा आनंद जी के नेतृत्व में ली गई ।उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स दिए । दुर्ग विधाय अरुण वोरा जी ,छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग लोकसभा प्रभारी नीलू लिमेश जी की उपस्थिति में दुर्ग शहर विधानसभा प्रभारी संध्या देशपांडे जी ने भी अपने ओजस्वी भाषण से सभी महिलाओ में ऊर्जा भरी अबकी बार 75 पार की शपथ दिलाई ।
, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता परघनिया जी , प्रदेश सचिव अनुपमा गोस्वामी एवं दुर्ग शहर महिला अध्यक्ष कन्या ढीमर जी एवं दुर्ग शहर के सभी ५ ब्लाक की अध्यक्ष पिंकी झा , भूमिका देशमुख, सीता टंडन, खिलेशवरी देवांगन,
संतोषी सारथी, विधायक प्रतिनिधि पार्वती शेंदे, शबाना निशा रानी दुर्ग शहर महामंत्री ,सभी पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राजिव भवन शनिश्चरी बाज़ार दुर्ग में दोपहर 2 बजे बैठक संपन्न हुई ।‌ उक्त जानकारी
अनुपमा गोस्वामी
प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमेटी
एवं ज़िला मीडिया प्रभारी
भिलाई ज़िला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई।

Leave a Comment

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल,लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल श्री डेका

[adsforwp id="47"]