देवभोग:-चुनाव को प्रभावित करने पैसे,शराब,कपड़े व मतदाताओं को लुभाने किसी भी सामग्री ओडिसा से न आ सके नहीं कोई ऐसी गतिविधि हो पाए,जिससे चुनाव प्रभावित हो,इसके लिए निर्वाचन आयोग अंतर्राज्य सीमा पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रख रही है। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में यह जांच खुटगांव,बरही सीमा के अलावा छुरा के खडमा सीमा पर निर्वाचन आयोग की स्टैटिक निगरानी दल 24 घंटे तैनात है। रिटर्निंग अफसर अर्पिता पाठक ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले निर्देश पर यह निगरानी की जा रही है ताकि निष्पक्षता व किसी भी तरह प्रभावित किए बगैर चुनाव संपन्न कराए जा सके। सुश्री पाठक ने कहा की 50 हजार से अधिक नगदी कोई लेकर जा रहा है तो उसे उस रकम के आय के स्रोत बताने होंगे। इसी सामग्री जो सीधे मतदाता को देने की संभावना हो उसे भी जप्त की कार्यवाही वैधानिक दस्तावेज नही दिखाने की स्थिति में की जाएगी।






